{"_id":"67db06d09dfd41c38e0ac55d","slug":"if-taxi-stands-are-built-on-the-marked-land-then-there-will-be-relief-from-jam-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134275-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चिह्नित भूमि पर बने टैक्सी स्टैंड ताे मिले जाम से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चिह्नित भूमि पर बने टैक्सी स्टैंड ताे मिले जाम से छुटकारा
विज्ञापन
फोटो-
-शहर में ऑटो स्टैंड नहीं होने से सड़क पर खड़ा करते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। इससे लोगों को आए दिन फंसना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी ऑटो व ई-रिक्शा चालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तहसील स्तर से जमीन को भी चिह्नित कर लिया गया है, लेकिन उसको स्थायी नहीं करने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
दो लाख की आबादी वाले इस शहर में सुबह से शाम तक ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी जारी रहती है। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। शाम के समय सड़क पर रेहड़ी ठेली वालों के कब्जे से यह जाम और भी बढ़ जाता है। इससे शहर के लोग अपने घर से बड़े वाहनों को लेकर निकलते ही नहीं हैं। पूरे दिन शहर के रेलवे स्टेशन रोड, उसका रोड, बांसी स्टैंड, साड़ी तिराहा, हाइडिल तिराहा के प्रमुख मार्ग पर ही ऑटो चालक मनमाने तरीके से वाहन को खड़ा करते है, जिससे दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है, जबकि इससे कई बार वाहनों की लंबी कतार भी लग जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी शासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। तेज रफ्तार से वाहन को चला रहे ऑटो चालक किसी भी स्थान पर ब्रेक लगाकर वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे वाहनों के टकराने क भी आशंका रहती है। ऑटो चालक मुख्य मार्ग पर ही वाहन को खड़ा करके सवारी भी भरते है। जो अक्सर चोटिल होने का कारण बनता है।
-- -- -- -
वर्जन
टैक्सी स्टैंड को बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। नगर पालिका को निर्देशित करके जल्द ही टैक्सी स्टैंड का निर्माण करवा दिया जाएगा। इससे शहर में जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
-कल्याण सिंह मौर्य, एसडीएम सदर