{"_id":"699b43e1c31e8de269001f1d","slug":"if-anyone-creates-a-ruckus-inform-the-police-immediately-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-153940-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोई हुड़दंग करें तो फौरन पुलिस को सूचना दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोई हुड़दंग करें तो फौरन पुलिस को सूचना दें
Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोटन। रंगों के पर्व होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को कोतवाली लोटन में संभ्रांत नागरिकों के साथ पुलिस ने शांति कमेटी की बैठक की। एसओ दिनेश कुमार सरोज ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना व मिलजुल कर होली त्योहार मनाने में सभी का सहयोग चाहिए। एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करना चाहिए। कुछ ऐसे अराजक तत्व होते हैं जो उपद्रव कराने की कोशिश करते हैं। अगर कोई व्यक्ति हुड़दंग करें तो इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
