{"_id":"be11ab6e1d907d9cf64ed7f3cf78b341","slug":"human-trafficking-prevention-reconstituted-squad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी निरोध दस्ते का पुनर्गठन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी निरोध दस्ते का पुनर्गठन किया
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक बार फिर से पुलिस ने नए सिरे से कसरत शुरू कर दी है। शासन ने बकायदा इसके लिए निर्देश जारी किया है।
आईजी जोन का पत्र आने के बाद से मानव तस्करी निरोधक दस्ता को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू हो गई है। 5 सदस्यीय फोर्स में बढ़ोतरी किया गया है। अब दस्ता में 9 सदस्य काम करेंगे।
कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ा दिया है। बालश्रम के मामलों में भी छापेमारी की कार्रवाई करेगी। रविवार को जिले के एएचटीयू को पुनर्गठित किया गया।
आईजी जोन एचआर शर्मा की ओर से जारी निर्देश के पालन में जिला पुलिस विभाग के पुनर्गठित कमेटी की बागडोर एक बार फिर से इंस्पेक्टर विजय शंकर शर्मा को सौंपी है। अब इनके सहयोग में 2 उपनिरीक्षक, 2 दीवान, 2 आरक्षी व 2 महिला आरक्षी भी मौजूद रहेेंगी।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने की होने वाली परेशानी को दूर करते हुए पुनर्गठित सेल को एक चार पहिया वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। इनके कार्य क्षेत्र में भी बढ़ोतरी किया गया।
विज्ञापन
पहले दस्ता के पास मानव तस्करी से जुड़े, बच्चों से संबंधित मामलों की सुनवाई करती थी, अब इसके साथ महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है।
बालश्रम के मामले की जानकारी दस्ता को दी जाएगी। चाइल्ड लाइन के सहयोग से दस्ता बालश्रम के मामलों में कार्रवाई करेगी। गुमशुदगी के मामलों की विवेचना करने के लिए दस्ता को अधिकृत किया गया है।
आईजी जोन ने निर्देश में स्पष्ट कहा है कि दस्ता का कार्यक्षेत्र पूरा जिला होगा। इनका सहयोग स्थानीय थाना पुलिस करेगी। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक दस्ता का पुनर्गठन किया जा रहा है। अब टीम के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के साथ कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। दस्ता को चलने के लिए चार पहिया वाहन भी उपलब्ध कराई जाएगी।