फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   How will the laying of the wire be completed in three months if it is incomplete for five years

पांच वर्ष में अधूरा तो तीन माह में कैसे पूरा होगा तार बिछाने का कार्य

Mon, 28 Dec 2020 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
How will the laying of the wire be completed in three months if it is incomplete for five years
पांच वर्ष से अधूरा तो तीन माह में कैसे पूरा होगा तार बिछाने का काम
विज्ञापन

भारत नेट योजना से ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगी जिले के सभी ग्राम पंचायतें
वर्ष 2015 में शुरू हुआ कार्य 31 मार्च 2021 तक पूर्ण करने का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पांच वर्ष से ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के चल रहे कार्य की गति ऐसी कि अभी सिर्फ चार ब्लॉक में ही काम पूरा हो सका। बीएसएनएल अधिकारी शेष कार्य को निर्धारित अवधि तीन माह में पूरे करने का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है जो कार्य पांच वर्ष में अधूरा है, वह तीन माह कैसे पूरा होगा।
बीएसएनएल ने वर्ष 2015 में भारत नेट योजना के तहत जिले के सभी 1199 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट समेत दूरसंचार से जुड़े अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जाने का कार्य शुरू किया। पांच वर्ष से चल रहे कार्य का परिणाम यह है कि अब तक उसका बाजार, बढ़नी, नौगढ़ और शोहरतगढ़ विकास खंड में ही कार्य पूर्ण हो सका है। जबकि बांसी, डुमरियागंज, इटवा, खुनियांव ब्लॉकों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य अधूरा है और शेष छह ब्लॉकों में कार्य जल्द ही शुरू हुए हैं। जबकि इस कार्य को पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 तक पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। बीएसएनएल के डीएसडीओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बीएसएनएल इन गांवों तक तार बिछाने का कार्य करने के बाद बीबीएनएल को हैंडओवर कर देगी जो कनेक्टिविटी का काम करेगी।
विज्ञापन

सीएससी ने बनाए 165 हॉट स्पॉट
भारत नेट योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों पर ही ब्राडबैंड लगाए जाने हैं। बीएसएनएल ऑॅप्टिकल फाइबर बिछाने के साथ ही हॉट स्पॉट बनाने और ब्राडबैंड स्थापित करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है। इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संबंधित स्थानों पर ब्राडबैंड लगाने और हॉटस्पॉट बनाने का काम करेगी। सीएससी ने अब तक उसका बाजार में 55, नौगढ़ 57 और शोहरतगढ़ में 53 समेत 165 हॉट स्पॉट बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य पूर्ण होने पर ही सीएससी को होंगे हैंडओवर
फाइबर बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुके विकास खंड को बीएसएनएल सीएससी को हैंडओवर कर देगा। इन ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में सीएससी ब्राडबैंड, हॉट स्पॉट लगाने समेत इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने का कार्य करेगी। अब तक उसका बाजार, बढ़नी, नौगढ़ और शोहरतगढ़ विकास खंड को ही सीएससी को हैंडओवर किया है। जबकि अन्य ब्लॉकों में तार बिछाने का दावा करने के बावजूद बीएसएनएल ने इन ब्लॉकों को सीएससी को हैंडओवर नहीं कर सकी है।

बिजली किल्लत से नेटवर्क में दिक्कत
जिले के नेपाल सीमा पर स्थित क्षेत्रों में बीएसएनएल के नेटवर्क में बिजली कटौती भी आड़े आ रही है। सीमाई कस्बा बढ़नी, ककरहवा, अलीगढ़वा और खुनुवां आदि में स्थित बीएसएनएल टॉवर के संचालन के लिए दो वर्ष से ईधन की आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां बिजली कटौती के कारण टॉवर संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नेटवर्क में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed