{"_id":"5a16ff8f4f1c1b69678bd899","slug":"host-siddhartha-nagar-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रहा मेजबान सिद्धार्थनगर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रहा मेजबान सिद्धार्थनगर का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में ऊंची कूद में दमखम दिखाते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। स्थानीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रही 22वीं मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह के दूसरे दिन भी मेजबान सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कबड्डी, ऊंची कूद, वॉलीबाल की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन सर्वाधिक अंक जीते। 400 मीटर की दौड़ में संतकबीरनगर के लाल प्रथम, सिद्धार्थनगर के रमेश यादव द्वितीय, बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर की आयशा को प्रथम और बस्ती की माधुरी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 600 मीटर दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में सिद्धार्थनगर की आयशा प्रथम और माधुरी को दूसरा स्थान मिला।
लंबी कूद बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर के अल्ताफ पहले, संतकबीरनगर के सनी दूसरे व बस्ती के रितेश तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर खो-खो बालिका वर्ग में बस्ती प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर को प्रथम और संतकबीरनगर को द्वितीय स्थान मिला। दूसरे दिन के कार्यक्रम के पहले रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान बीईओ चंद्रभूषण पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षिका अलका श्रीवास्तव, उपेंद्रनाथ, जीएच कादिर, सुरेंद्र प्रसाद, नसीम अहमद, महताब आलम, फकरूद्दीन, वशीर फारूकी, जियाफत हुसैन, मोहम्मद तालिब, गुलाम हुसैन रिजवी, रामविलास यादव, कुलदीप सिंह, इंद्रेश पांडेय, मोहम्मद अकमल, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।