{"_id":"67ae29b4137e0a0530009e66","slug":"host-players-dominated-the-competition-on-the-first-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132335-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहले दिन प्रतियोगिता में मेजबान खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहले दिन प्रतियोगिता में मेजबान खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गोला फेंकता खिलाड़ी। संवाद
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर जोन की 73 वी अंतर्जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स, साइकिलिंग (महिला / पुरुष) प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन मेजबान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर गोरखपुर व संतकबीरनगर के खिलाड़ी रहे।
100 मीटर दौड़ हीट्स पुरुष वर्ग में अंकित सिंह, गोरखपुर शिवानंद यादव, गोंडा चंद्र प्रताप सिंह व रामप्रवेश सिंह, महाराजगंज अख्तर आलम, श्रावस्ती, आनंद गुप्ता सिद्धार्थनगर से फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए। 100 मीटर दौड़ हीट्स महिला वर्ग में शीतल सिंह जनपद बस्ती, नरीना सिंह व प्रिया राय संतकबीरनगर, अंकिता गोरखपुर, मायावती, श्रावस्ती, कीर्ति सिंह, सिद्धार्थ नगर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
200 मीटर दौड़ हीट्स पुरुष वर्ग में विवेक और वरुण चौहान, सिद्धार्थनगर, विनोद गोरखपुर, चंद्र प्रताप, महाराजगंज, अख्तर व गोविंद सिंह, श्रावस्ती ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 200 मीटर दौड़ हीट्स महिला वर्ग में नरीना सिंह व प्रिया राय, संतकबीरनगर, नीतू गौतम व लक्ष्मी देवी, गोंडा, काशिश सोनकर व प्रिया यादव, देवरिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ हीट्स पुरुष वर्ग में विवेक यादव व रामनिवास, सिद्धार्थनगर, शिवानंद, गोंडा, अजय, देवरिया, अख्तर आलम व गोविंद श्रावस्ती ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 400 मीटर दौड़ हीट्स महिला वर्ग में कीर्ति सिंह व हेमलता, सिद्धार्थनगर, नेमवती, श्रावस्ती, नरीना सिंह, संतकबीरनगर, नीतू गौतम, गोंडा, अंशिका भारती, कुशीनगर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
शाटपुट (गोला फेंक) पुरुष वर्ग में अजीत यादव, बस्ती ने स्वर्ण पदक, रविंदर यादव, श्रावस्ती, ने रजत पदक व मोहम्मद अली गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शाटपुट (गोला फेंक) महिला वर्ग में अर्चना कुशवाहा देवरिया ने स्वर्ण पदक, जया सिंह महाराजगंज ने रजत पदक व सविता राय सिद्धार्थनगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
लंबी कूद पुरुष वर्ग में अंकित सिंह गोरखपुर ने स्वर्ण पदक, शिवानंद गोंडा ने रजत पदक व नरेंद्र कुमार गोरखपुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में जया सिंह महाराजगंज ने स्वर्ण पदक, नेहा मौर्य देवरिया ने रजत पदक व मायावती श्रावस्ती ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी अभिषेक महाजन किया। सीओ अरुण कांत सिंह, मयंक द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक बीएन गुप्ता, सूरज नाथ सिंह, रामकरन, दिलीप द्विवेदी, चंद्रिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।