फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   hordings removed from road and devider

शहर और बर्डपुर में सड़क और डिवाइडर से हटाए गए होर्डिंग

Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hordings removed from road and devider
बर्डपुर में लगे होर्डिंग को हटाते नगर पंचायत कर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहर और बर्डपुर में सड़क और डिवाइडर से हटाए गए होर्डिंग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर और नगर पंचायत कपिलवस्तु, बर्डपुर क्षेत्र में हादसे के होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सोमवार सुबह ही मुख्य मार्ग से होर्डिंग हटा दिए गए, जबकि बर्डपुर में पांच घंटे अभियान चलाकर बिजली के खंभे से होर्डिंग हटा दिए गए। डिवाइडर के बीच बांस के सहारे होर्डिंग लगाने वाले दावेदारों को सुरक्षित तरीके से अपना होर्डिंग हटाने के लिए एक दिन की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय में होर्डिंग नहीं हटाने पर नगर निकाय कर्मी होर्डिंग जब्त कर लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर डिवाइडर के बीच रोशनी के लिए लगाए गए खंभे में तिरंगी रोशनी देने वाले तार लिपटाए गए हैं। इन खंभों पर लोहे के तार से कई होर्डिंग बांधने से करंट उतरने से हादसे की आशंका है। शार्ट सर्किट से तिरंगी रोशनी देने वाले तार खराब हो रहे थे। होर्डिंग के कारण पूरी रोशनी भी नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन

बर्डपुर में पहले दिन खंभे साफ किए गए हैं। डिवाइडर के बीच में बांस के सहारे बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग भी हटाए जाएंगे। बारिश में नम होकर या छुट्टा पशुओं के सींग मारने से सड़क की ओर होर्डिंग लुढ़क गए तो तेज रफ्तार से जाने वाले वाहन हादसे की चपेट में आ सकते हैं। नगर पंचायत कपिलवस्तु के ईओ संदीप कुमार ने बताया कि होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को पहले दिन डिवाइडर के बीच के खंभों से होर्डिंग हटा दिए गए, जबकि दावेदारों से अपील की है कि बांस के सहारे लगाए गए अपने होर्डिंग खुद हटा लें। निर्धारित समय पर होर्डिंग नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे पर होर्डिंग लगाने पर भरना पड़ेगा जुर्माना
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग से 90 प्रतिशत होर्डिंग हटा दिए गए हैं, जबकि अभियान चलाकर शहर से अवैध होर्डिंग हटा दिए जाएंगे। खंभे के सहारे तिरंगा रोशनी के ऊपर होर्डिंग बांधने के कारण करंट से हादसे की आशंका थी। सभी खंभों से होर्डिंग उतार दिए गए हैं। अब किसी ने खंभे पर होर्डिंग लगाया तो जुर्माना लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निकायों में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाए जा रहे हैं। सरकारी संपत्ति में बिना अनुमति के लगाए गए सभी होर्डिंग हटा दिए जाएंगे। नगर निकाय क्षेत्र में उन्हीं का होर्डिंग रहेगा, जिन्होंने शुल्क जमा करके निर्धारित स्थान पर होर्डिंग लगाया है। -प्रदीप यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed