फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heavy rains and landslides disrupt life in Nepal; several highways blocked.

Siddharthnagar News: नेपाल में भारी बारिश, भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई हाईवे ठप

Sat, 26 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains and landslides disrupt life in Nepal; several highways blocked.
कपिलवस्तु। नेपाल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़, भूस्खलन और जलभराव के कारण कई जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। नारायणगढ़-मुग्लिन, पृथ्वी और बीपी हाईवे भूस्खलन से बाधित हैं। सिंधुली में रोशी नदी की बाढ़ से सड़क का 10 से 15 मीटर हिस्सा कट गया। नवलपरासी में नारायणी नदी का पानी बस्ती में घुस गया। करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भक्तपुर में हनुमंते नदी के जलस्तर बढ़ने पर 16 परिवारों के 98 लोगों को निकाला गया। पाल्पा में भूस्खलन से दो घर दब गए और कृष्णा सरू लापता हैं। रसुवा में त्रिशूली नदी के कटाव से पासंग ल्हामू हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ है। सोलुखुम्बू, डांग समेत कई जिलों में रात के समय यातायात प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बचाव कार्य में जुटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed