फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat will continue to haunt us further, monsoon will change by 25th

Siddharthnagar News: अभी और सताएगी गर्मी, 25 से बदलेगा मानसून

Thu, 20 Jun 2024 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Heat will continue to haunt us further, monsoon will change by 25th

विज्ञापन
- दिनभर तपिश से बेहाल रहे लोग, गर्मी से बचने के लिए कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी का हाल यह है कि दिन के साथ-साथ अब रात भी गर्म होने लगी है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित कटौती और कम लोड के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से मानसून में बदलाव हो सकता है, इससे बारिश होने का आसार हैं।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार की अपेक्षा तापमान में काेई बदलाव नहीं है। आए दिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दिनभर बाजारों में भी रौनक कम रही। उधर, स्कूलों में छुट्टियों के चलते लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे स्थानों के तरफ रुख कर रहे हैं। दिन के समय लू और परेशान कर रही है। तपिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की बात करें तो इस बार जिस तरह से तापमान में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उसके चलते कई लोग गर्म हवाओं की चपेट में आने से बीमार भी हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम सात बजे तक चलनी वाली गर्म हवाओं व तपिश के चलते दोपहिया वाहन चालकों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी पांच दिनों तक मौसम में काेई भी बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद मानसून बदलने से बारिश होने की आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed