फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Heat wave grips the station, with people queuing for water.

Siddharthnagar News: स्टेशन पर गर्मी का संकट, पानी के लिए लग रही कतार

Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Heat wave grips the station, with people queuing for water.
सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन। घड़ी की सुई 1:07 पर है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। प्लेटफॉर्म के फर्श से गर्मी की लपटें महसूस हो रही हैं। गोरखपुर जाने वाली डेमो ट्रेन का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्रियों की निगाहें बार-बार ट्रैक की ओर उठती हैं और फिर निराश होकर लौट आ रहीं थीं। तेज धूप, गर्म हवा, ठंडे पानी का संकट, बैठने की कमी और ट्रेन का इंतजार करते यात्री परेशान दिखे। दोपहर के इस एक घंटे ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की मुश्किलों को पूरी तरह सामने ला दिया। गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को राहत देने वाली मूलभूत सुविधाएं खुद राहत की मोहताज नजर आईं।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर लगे चार वाटर कूलरों में से तीन जवाब दे चुके हैं। नल खोलने पर उनमें से ठंडे की जगह गर्म पानी निकल रहा है। एकमात्र चालू कूलर के सामने बोतल, गिलास और जग लिए यात्रियों की कतार लगी नजर आई। जैसे ही पहला व्यक्ति हटता है दूसरा उसकी जगह ले लेता है। बढ़नी से गोरखपुर जा रहे रामनरेश चौधरी अपनी खाली बोतल दिखाते हुए कहते हैं ट्रेन का इंतजार बाद में है, पहले पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। इतनी गर्मी में ठंडा पानी भी न मिले तो परेशानी बढ़ जाती है। शोहरतगढ़ की रीना देवी कहती हैं कि बच्चा बार-बार पानी मांग रहा है। धूप में खड़ा नहीं हुआ जा रहा और बैठने की जगह भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed