{"_id":"666898c0ba095ffe4200b9be","slug":"he-goat-sold-upto-50-thousand-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118903-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद : कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद : कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद शुरू
विज्ञापन
फोटो- है
-डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित साप्ताहिक बाजार में चार से लेकर 50 हजार तक के बकरों की हुई बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। त्याग बलिदान का पर्व बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बकरे की खरीदारी शुरू हो गई है। मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित मंगल बाजार बकरा मंडी में चार से 50 हजार तक के बकरों की बिक्री हुई। लोग अपनी हैसियत के मुताबिक जानवरों की खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
बकरीद 17 जून को मनाई जाएगी। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा, भेड़, ऊंट, भैंस की कुर्बानी करने करते हैं। इसको लेकर मंगलवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित साप्ताहिक बाजार में विभिन्न जिले से ट्रकों से भर भर कर बकरे मंडी पहुंचे। जहां लोगों ने हैसियत और पसंद के मुताबिक बकरों की खरीदारी की। बकरीद को लेकर पहली साप्ताहिक बाजार होने के चलते बाजार में महंगाई का असर दिखाई दिया। जो बकरा पिछले वर्ष 5000 में बिक रहा था इस बार छह से 50 हजार तक बिक रहा है।
मंडी में गोंडा से आए बकरा व्यवसायी वसीम ने बताया कि मंडी में वे 18 बकरे लाए थे। इसमें से आज 10 बिक गए। आठ वापस ले जा रहे हैं। अगली बाजार में फिर आएंगे। वहीं, हथपरा से आए शाकिर अली और सोतवा के नूरूल्लाह तथा सिसानियां के लालबाबू, गोंडा के जाबिर, बलरामपुर के राशिद, सिकाहरा के शहंशाह आदि ने बताया कि आज बकरों की अच्छी बिक्री हुई है। महंगाई के बावजूद लोगों ने महंगे दाम पर खरीदारी की है।
विज्ञापन
-- -
आकर्षण का केंद्र रहा 65 हजार का बकरा
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित मंडी में मंगलवार को लोगों ने हैसियत के अनुरूप बकरों की खरीद की, जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र 65 हजार का बकरा रहा। जिसे बेचने के लिए बस्ती के नरखोरिया निवासी अख्तर अली लेकर आए। उन्होंने बताया कि बकरे को बड़ी मेहनत और लागत से पाला है।