फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Har Har Mahadev resonated in the pagodas on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev resonated in the pagodas on the second Monday of Sawan
इटवा के कटेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन के दूसरे सोमवार को भी पूरे जिले में प्राचीन शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्त उमड़ पड़े। इस दौरान शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और मत्था टेका। भक्तों ने लोक मंगल की कामना भी की।
शहर में हनुुमानगढ़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर के शिव मंदिरों पर भक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, मिठवल स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बाबा मटेश्वरनाथ, बेलौहा बाजार, चरथरी, भरथना, रमवापुर दूबे, समोगरा गांव सहित नगर में माघ मेला मैदान के निकट शिव मंदिर और बरहवा बाबा स्थान पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की कतार देखी गई। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, हल्लौर और भटगंवा में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ। पकड़ी बाजार के मुताबिक, मस्जिदिया पिपरी शिव मंदिर पर भक्तों ने पूजा की। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, नीबी दोहनी गांव के डोई तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत बिस्कोहर के कोटिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर बहुरहवा बाबा, रस्तोगी शिव मंदिर चौक रोड, महाकालेश्वर शिव मंदिर, शिव मंदिर बस स्टाप, भोलेनाथ मंदिर पुराना पंचायत भवन, केदार शिव मंदिर मेन मार्केट पर पूजा की गई। घोसियारी प्रतिनिधि के मुताबिक, पिढ़िया गांव के पूरब उत्तर कौने पर स्थित पोखरे के पश्चिम भीटे पर प्राचीन पिढेश्वर नाथ का मंदिर मेें जलाभिषेक हुआ। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक, स्थानीय तहसील क्षेत्र में दूसरे सोमवार को भी संकटागढ, डोमसरा, इटवा बन, कटेश्वरनाथ सहित अन्य शिवमंदिरों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed