फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Handpump bad, villagers are worried for water

Siddharthnagar News: हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीण

Sun, 07 May 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Handpump bad, villagers are worried for water
इटवा ब्लाक के कठेला गर्वी के जहलीडीह व धनखरपुर टोला में खराब पड़ा हैंडपंप।
बिस्कोहर/कठेला। इटवा ब्लॉक के कठेला गर्वी गांव के जहलीडीह व धनखरपुर टोला में लगे तीन हैंडपंप वर्षों से खराब हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को इधर-उधर की भागदौड़ करनी पड़ रही है। किसी तरह थोड़ा बहुत पानी की व्यवस्था कर लोग काम चलाने को विवश हैं। हैंडपंप ठीक न कराए जाने से ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठेला गर्वी के जहलीडीह व धनखरपुर टोला की आबादी लगभग पांच सौ है। इतने लोगों की प्यास बुझाने के लिए वर्षों पहले सात हैंडपंप लगाए गए थे। इससे ग्रामीणों की प्यास बुझती थी। कुछ वर्ष बाद तीन हैंडपंप खराब हो गए। इसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत होने लगी है। लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराने लगा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव निवासी राम संवारे, महिनकू, बीपत, नियाज, वकील, सफीक, रामदेव, सहदेव आदि ने बताया कि हैंडपंप खराब हैं। गर्मी में इसका शोपीस बने रहना खल रहा है। हैंडपंप को दुरुस्त कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया, लेकिन वे भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed