{"_id":"675b2387c3c6b77e5a0ef128","slug":"handover-of-newly-constructed-building-should-be-done-soon-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-128845-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित भवन को जल्द कराएं हैंडओवर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित भवन को जल्द कराएं हैंडओवर : डीएम
विज्ञापन
: जिलाधिकारी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ी डुमरियागंज का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कूड़ी डुमरियागंज में हो रहे निर्माण कार्यों का डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्मित हो रहे लैब, मल्टीपर्पज हाल, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निरीक्षण किया।
साथ ही यूपी सिडको के जेई वैभव सिंह को निर्देश दिए कि जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर नवनिर्मित भवन को हैंडओवर कराएं। डीएम ने कूड़ी डुमरियागंज में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन को देखा, जो मरम्मत योग्य है। उन्होंने इसकी छत एवं अन्य मरम्मत कार्य, टाइलिंग, प्लास्टर आदि का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नवनिर्मित भवन की दीवार की गुणवत्ता को भी देखा।
इसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय को भी देखा और प्रधानाध्यापक नीलम गुप्ता से विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। विद्यालय में 341 छात्र पंजीकृत है, जिसके सापेक्ष 180 छात्र उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं। विद्यालय में अध्ययन करने वाले अधिकतर छात्रों के पास स्वेटर, जूता मोजा नहीं था।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिए कि अगली बार निरीक्षण में कमियां नहीं मिलनी चाहिए। इसके अलावा मिड-डे मील, रसोईया कक्ष को देखा गया। रसोईयों को ड्रेस में रहने का निर्देश दिया।