फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Half of the divisional presidents were not present in the BJP meeting

Siddharthnagar News: भाजपा की बैठक में उपस्थित नहीं थे आधे मंडल अध्यक्ष

Tue, 17 Oct 2023 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Half of the divisional presidents were not present in the BJP meeting
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित थी वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला
विज्ञापन

-बैठक में जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला में आधे मंडल अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। जिस पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के विरोध में क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां से मिले निर्देश के तहत इन निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में जिले के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को शामिल होना था। जिसमें सभी 25 मंडल पदाधिकारियों में मात्र 12 ही उपस्थित रहे, शेष 13 अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाने की बातें भी हुईं।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी रामजियावन मौर्या ने कहा कि इस अभियान के दौरान मंडल स्तर पर कार्यशाला कराकर शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक घर घर संपर्क करके मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा वोटर चेतना महाअभियान प्रत्येक दहलीजके साथ प्रत्येक संस्था, कैंपस तथा प्रत्येक चौपाल तक पहुंचने का अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान तथा बूथ पर आए नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस दौरानपूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, विधायक जयप्रताप सिंह, राम कुमार कुंवर, बृजबिहारी मिश्र, लालजी त्रिपाठी, साधना चौधरी, शिवनाथ चौधरी, घनश्याम मिश्रा, तेजू विश्वकर्मा, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, सचिदानंद चौबे, आशीष शुक्ला, निशांत पांडेय व अर्चिष्मान मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed