फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Hail and electricity poles fell along with the rain.

Siddharthnagar News: बारिश संग गिरे ओले और बिजली के खंभे

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hail and electricity poles fell along with the rain.
धर्मसिंहवा में बारिश के दौरान गिरे ओले, भीगता बच्चा। संवाद
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को तेज धूप के साथ गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर करीब एक बजे तेज हवा और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। वहीं धर्मसिंहवा में तेज हवा के साथ बारिश संग ओले गिरे।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम भी तल्ख हो गया है। दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। करीब एक बजे बारिश होने से राहत मिली। धर्मसिंहवा संवाद के अनुसार सोमवार को क्षेत्र में हुई तेज हवा के साथ झमाझम बारिश के चलते लोगों को गर्मी से जहां राहत मिली वहीं किसानों को भी काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन

सब्जी की खेती व धान की नर्सरी के लिए यहां बारिश काफी बेहतर बताया जा रहा है किसान अब धान की रोपाई में जुट जाएंगे। तेज हवा के चलते धर्मसिंहवा वार्ड 13 में बिजली के पोल भी सड़क पर गिर गए। किसान अशोक राय, हिमांशु राय, राजेंद्र राय, रामसंवारे राय, मारूफ खान, मोहम्मद हुसैन सहित अन्य ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश से धान की नर्सरी को काफी फायदा होगा लोग पानी चलाकर परेशान हो चुके थे। लगभग एक सप्ताह तक पानी नहीं चलाना पड़ेगा। वहीं बारिश के दौरान तेज हवा के चलते कई पोल गिर गए। बताया जा रहा है कि इन सभी पोल को सही करने में समय लगेगा जिसके चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसिंहवा नगर पंचायत में एलटी सप्लाई के ही तीन पोल तेज हवा के चलते गिर गए हैं। संविदा बिजली कर्मी दिनेश मौर्य ने बताया कि हाईटेंशन के कई पोल गिर गए हैं। वार्ड संख्या 13 में एलटी सप्लाई के तीन पोल तेज हवा के चलते सड़क पर गिर गए हैं। सही करने के लिए नगर पंचायत सहित बिजली विभाग के कर्मचारी लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed