फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Grow-Gonda train route will run from November 22

बढ़नी-गोंडा रूट पर 22 नवंबर से दौड़ेगी ट्रेन

Wed, 18 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल के मुताबिक पिछले दो वर्ष से बंद बढ़नी-गोंडा रूट पर ट्रेनों का परिचालय 22 नवंबर से शुरू होगा। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु बढ़नी से हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर-लखनऊ वाया बढ़नी पैसेंजर ट्रेन को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बढनी में वाशिंग पिट का भी शिलान्यास होगा। वाशिंग पिट बनने के बाद सीधे जिले से ही मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे  बड़े  महानगरों  के लिए ट्रेनों  की  सुविधा  के  द्वार खुल जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को रेल मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-लखनऊ के बीच पैसेंजर को इंटरसिटी के रूप में चलाने की मांग भी वह रेल मंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल इस तरह निर्धारित किया जाएगा ताकि नौकरीपेशा लोग सुबह साढ़े 10 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएं। बढ़नी-गोंडा रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनों के साथ गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव है। इसे माह के अंत तक शुरू कराया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि नेपाल से लगती जिले की सीमा को देश के बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए यहां वाशिंग पिट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे भविष्य में इस रूट पर बड़े शहरों को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार गोरखपुर और बलरामपुर से बढनी तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed