फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Green flag for renovation of bridges, canals

सीएम ने दी 303 पुलों के निर्माण को हरी झंडी

Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Green flag for renovation of bridges, canals
विकास भवन में सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुलों, नहरों के जीर्णोद्धार को हरी झंडी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलों, नहरों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण के महाअभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में 303 पुलों का जीर्णोद्धार एवं आठ पुलों का पुनर्निर्माण भी शामिल है।

विकास भवन के एनआईसी में रविवार को लखनऊ में वर्चुअल के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह एवं राज्य मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन बलदेव सिंह आलेख की उपस्थिति में यह घोषणाएं कीं। इसमें जिले के भी 311 पुल, पुलिया के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार शामिल हैं। इसमें 303 पुलों का जीर्णोद्धार एवं आठ पुलों का पुनर्निर्माण होगा। सांसद जगदंबिका पाल ने नहर परियोजना को पूर्ण कराने का अनुरोध किया। विधायक शोहरतगढ़ चौधरी अमर सिंह ने पुल-पुलियों के कार्यों को गुणवत्ता युक्त ढंग से पूर्ण कराने का अनुरोध किया। मंत्री सिंचाई एवं जल संसाधन महेंद्र सिंह ने कहा कि पुल-पुलिया का निर्माण गुणवत्ता के साथ एवं समयबद्ध कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री शिवनाथ चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed