फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   governments are against farmers

किसान विरोधी है भाजपा सरकार : माता प्रसाद

Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
governments are against farmers
इटवा क्षेत्र के मिठौवा चौराहे पर चौपाल को संबोधित करते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसान विरोधी है भाजपा सरकार : माता प्रसाद
विज्ञापन

इटवा के मिठौवा चौराहे पर आयोजित हुई सपा की चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। प्रदेश और देश की भाजपा सरकार से किसानों व मजदूरों का भला होने वाला नहीं है। ये किसान विरोधी सरकारें हैं। किसानों का शोषण करने का काम कर रहीं हैं। ये बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। वह रविवार को क्षेत्र के मिठौवा चौराहे पर आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज किसान धान बेचने के लिए मारा-मारा फिर रहा है। मगर सरकारी क्रय केंद्रों पर कोई खरीदने वाला नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर किसान अपने धान को 1000 से 1200 रुपये क्विंटल में बेचने को विवश हैं। ऐसा तब है, जब छुट्टा घूम रहे पशुओं व कन्डुआ रोग से अपनी अधिकांश फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि किसानों की खुशहाली का दावा करते नहीं थक रहे हैं। किसान, कानून व्यवस्था से स्वास्थ्य तक सभी मोर्चों पर पूरी तरह त्रस्त है। मामूली विवाद के निस्तारण में महीनों कचहरी व थाने का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। किसान इसका बदला आने वाले 2022 के चुनाव में अवश्य लेगा। इस दौरान सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण मोहन यादव, नईम राईनी, मन्ना, हारून, संजय प्रजापति, इकबाल, सभाराज यादव, महेंद्र यादव, मथुरा अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed