फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government should withdraw the decision to establish Gram Nyayalaya

Siddharthnagar News: ग्राम न्यायालय के स्थापना का फैसला वापस ले सरकार

Mon, 13 May 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 13 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the decision to establish Gram Nyayalaya
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। इटवा में निर्मित हो रहे ग्रामीण न्यायालय के विरोध में आठवें दिन सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया। बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष और महामंत्री की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर शासन से ग्रामीण न्यायालय स्थापना के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि इटवा तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय के गठन के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए, क्योंकि इसके पहले से दो आउटलाइन कोर्ट चल रहा है। डुमरियागंज में मुनसिबी न्यायालय की स्थापना हुए लगभग 15 वर्ष बीत गए, लेकिन अब तक डुमरियागंज फौजदारी क्षेत्राधिकार डुमरियागंज सिविल कोर्ट को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

शीघ्र अति शीघ्र डुमरियागंज सिविल कोर्ट को डुमरियागंज थाने का फौजदारी क्षेत्राधिकार दिलाया जाए। डुमरियागंज- इटवा की दूरी मात्र 15 किमी ही है, जबकि डुमरियागंज सिविल कोर्ट इटवा डुमरियागंज के आठ किलोमीटर के बीच में बनना प्रस्तावित है। इस कारण इटवा में ग्रामीण न्यायालय स्थापना का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय, महामंत्री राम बहादुर यादव, विकास सिंह, रमन श्रीवास्तव, राजेश, मुनिश रिजवी, अशोक श्रीवास्तव, अवध बिहारी सिंह, राम पाल सिंह, पवन यादव, वशिष्ठ श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed