फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Got encroachment of road tracks

सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 11 Jun 2016 12:15 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sat, 11 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Got encroachment of road tracks
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
 सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही बहुत से लोग खुद-ब-खुद अपना कब्जा हटाने में लगे रहे।
विज्ञापन


बरसात को देखते हुए प्रशासन ने नाली-नालों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को कार्रवाई शुरू हुई। अभियान अपराह्न तीन बजे से यह अभियान सोहांस स्टैंड से आरंभ हुआ। बुद्ध डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए टीम सिद्धार्थ तिराहे तक पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले अभियान से अफरा-तफरी मची रही। पटरियों पर ठेले-खोमचे लगाने वाले यहां-वहां भागते दिखे। 
विज्ञापन


दोपहर तक प्रशासन के अभियान को कोरमपूर्ति बताने वाले स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाते दिखे। इस दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने कब्जे हटाने पर ऐतराज जताया, मोहलत मांगी तो उनकी दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि पर्याप्त मौका दिया जा चुका है। अभियान में एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ अकमल खान, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, ईओ राजीव रंजन आदि अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed