{"_id":"575b0aad4f1c1b23379c69f1","slug":"got-encroachment-of-road-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण
Siddharth Nagar
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की पटरियों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही बहुत से लोग खुद-ब-खुद अपना कब्जा हटाने में लगे रहे।
बरसात को देखते हुए प्रशासन ने नाली-नालों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत नगर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को कार्रवाई शुरू हुई। अभियान अपराह्न तीन बजे से यह अभियान सोहांस स्टैंड से आरंभ हुआ। बुद्ध डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए टीम सिद्धार्थ तिराहे तक पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले अभियान से अफरा-तफरी मची रही। पटरियों पर ठेले-खोमचे लगाने वाले यहां-वहां भागते दिखे।
दोपहर तक प्रशासन के अभियान को कोरमपूर्ति बताने वाले स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाते दिखे। इस दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने कब्जे हटाने पर ऐतराज जताया, मोहलत मांगी तो उनकी दलीलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि पर्याप्त मौका दिया जा चुका है। अभियान में एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ अकमल खान, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, ईओ राजीव रंजन आदि अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।