फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GM Jama rail tour judicature

जीएम के दौरे पर जामा रेल महकमा

Thu, 09 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
GM Jama rail tour judicature
नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ी टोटी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जीएम के संभावित दौरे को लेकर नौगढ़ रेल प्रशासन रातों रात काम करवाने में जुटा हुआ है। रंगाई पुताई से लेकर टूट-फूट को सही करने का काम तेज कर दिया गया है। रेल ट्रैक और सेफ्टी प्वाइंट की जांच पड़ताल लगातार हो रही है। चाक चौबंद व्यवस्था को दर्शाने के लिए टेम्प्रेरी वाटर कुलर लगाकर पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की कवायद जारी रही। शुक्रवार को रेलवे के जीएम का दौरा गोरखपुर-गोंडा रूट पर निर्धारित है। रूट में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के निरीक्षण और उपलब्ध सेवाओं के जांच पड़ताल का कार्यक्रम है। निरीक्षण में हर स्टेशन खुद को चाकचौबंद दिखाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर जहां एलईडी लाइटिंग का कार्य पूरा करा लिया गया है वहीं रंगाई पुताई कार्य अंतिम दौर में है। रेलवे परिसर की टूट फूट को ठीक करने का काम बुधवार और गुरुवार को कराया गया। रेलवे कॉलोनी से परिसर में दाखिल होने का रास्ता बंद करा दिया गया है वहीं मुख्य मार्ग पर लगे गेट की मरम्मत और रंगाई पुताई का काम पूरा हो गया। नौगढ़ रेलवे स्टेशन के सिर्फ एक नंबर प्लेटफार्म पर ही पेयजल की व्यवस्था है दो और तीन नंबर प्लेटफार्म के लोगों को जल उपलब्धता के लिए लगे बेसिन में अब तक टोटियों का इंतजाम नहीं है। बुधवार रात प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर आनफानन में वाटर कूलर लगाया गया जो महज टेमप्रेरी व्यवस्था से खड़ा किया गया है। साफ-सफाई को मजबूत दिखाने के लिए स्टेशन परिसर का पुरुष शौचालय जहां बंद कर दिया गया है,
विज्ञापन

वहीं महिला टायलेट्स अभी भी गंदगी से पटे हैं। विकलांगों की सुविधा के लिए स्टेशन पर उपलब्ध साइकिल अभी तक न दिखती थी इसे भी साफ सुथरा करते हुए स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया गया। पुराने पंखे बदले गए हैं और प्रतीक्षालय सहित खाद्य व्यवस्था को खुली कैंटिन को भी गुणवत्ता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर दुर्गेश का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम जो जरूरी हैं पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed