फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GBCA Red beat Blue by 22 runs

Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को 22 रनों से हराया

Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
GBCA Red beat Blue by 22 runs
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें जीबीसीए रेड ने ब्लू को 22 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए शमशाद ने तीन विकेट चटकाएं। इससे उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। जीबीसीए रेड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 165 रन बनाएं। इसमें अनुराग ने 42 रन, मोहन ने 29 रन व रवि ने 11 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश ने तीन विकेट, गोलू ने दो विकेट और अभिमन्यु, रंजीत, विक्की व दुर्गेश ने एक-एक विकेट चटकाएं। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए ब्लू की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 143 रनाें पर सिमट गई। इससे जीबीसीए रेड ने इस मुकाबले को 22 रनों से जीत लिया। जीबीसीए ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विक्की ने 51 रन, एहतसाम ने 21 रन व रंजीत ने 11 रनों की पारी खेली। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शमशाद ने तीन विकेट, मनीष, मोहन व लक्ष्मीकांत ने दो-दो विकेट और गोलू साहनी ने एक विकेट चटकाएं। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed