फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gave information about cyber crime, made aware

Siddharthnagar News: साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी, किया जागरूक

Tue, 10 Sep 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gave information about cyber crime, made aware

विज्ञापन
-रतनसेन डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज बांसी में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ने साइबर अपराध के बारे में एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराध ऐसे अपराध होते हैं जो कम्प्यूटर, इंटरनेट या मोबाइल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके व्यक्तियों, कम्पनियों या संस्थानों के प्रति किया जाता है। साइबर अपराधी सोशल साइट, ईमेल, चैट, नकली बेवसाइट बनाकर लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर उन्हें शिकार बनाते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनीता त्रिपाठी ने बताया कि साइबर अपराध को रोकने के लिए हमें बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। मजबूत अद्वितीय पासवर्ड एवं सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने, किसी भी फर्जी लिंक या किसी के द्वारा मांगे जाने पर अपना ओटीपी, आधार नम्बर, पैन नंबर नहीं बताना चाहिए। अनजान नंबर से फोन पर लालच देने वालों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रो अर्चना मिश्रा, डाॅ. राजेश कुमार यादव ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. राजेश कुमार यादव, डाॅ. दया शंकर, डाॅ. देवेन्द्र प्रसाद, डाॅ. देवराज सिंह, डाॅ. रितेश कुमार शुक्ल, डाॅ. रविरेश सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed