Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gave certificate of being alive with the villagers

Siddharthnagar News: ग्रामीणों के साथ खुद के जीवित होने का दिया प्रमाणपत्र

Mon, 24 Mar 2025 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gave certificate of being alive with the villagers
एसडीएम राहुल सिंह को पत्र के साथ अपने को जीवित होने प्रमाण देते पीड़ित रामललन शिकायत। स्रोत विज्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के सिरसिया मिश्र निवासी रामललन ने सोमवार को एसडीएम राहुल सिंह को प्रमाणपत्र व गांव के कई लोगों का शपथपत्र देकर अपने को जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत किया।
बता दें कि क्षेत्र के सिरसिया मिश्र निवासी रामललन ने शनिवार को चिल्हिया थाना समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर डीएम व एसपी से अनुरोध किया था कि तहसीलदार के पेशकार पैसा लेकर उसे मृतक घोषित कर पिता तोखाई के नाम की जमीन उनके नाम दर्ज करा दी है। रामललन ने डीएम व एसपी से कहा कि साहब मैं जिंदा हूं, मैं अपने पिता की पहली पत्नी का पुत्र हूं।
विज्ञापन

मेरी मां ने मरने से पहले अपने हिस्से की जमीन मेरे नाम वरासत की थी। उसके बाद मैं जब परिवार सहित मुंबई चला गया, तो इधर मेरे पिता ने मेरी मां की मृत्य का प्रमाण पत्र बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ-साथ रुपये के बल पर मुझे भी मृत घोषित कर जमीन अपने नाम करवा ली। मेरे पिता की तीन शादी हुई। मैं पहली पत्नी का पुत्र हूं। इसको लेकर डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। वहीं, एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार कोर्ट में आदेश के चलते पीड़ित के पिता के नाम से जमीन दर्ज हुई थी।

सोमवार को रामललन ने मैं जिंदा हूं, का प्रमाण व गांव के दर्जनों लोगों के शपथ पत्र देकर बताया कि रामललन, तोखाई के पहली पत्नी का पुत्र है। तोखाई ने जाल साजिश रचकर जो जमीन उसकी मां ने वरासत किया था। आरोप यह कि रामललन को इनके पिता मृतक घोषित कर न्यायालय वाद दायर कर अपने नाम जमीन करा ली। एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed