{"_id":"684f09f425ac2a0135040074","slug":"gastritis-patients-increased-with-sore-throat-cough-fever-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139430-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गले में खराश, खांसी, बुखार के साथ बढ़े गैस्ट्राइटिस के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गले में खराश, खांसी, बुखार के साथ बढ़े गैस्ट्राइटिस के मरीज
विज्ञापन
बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जांच करके सामान्य रोगियों को दी गई दवा, गंभीर भेजे गए हायर सेंटर
- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें गले में खराश, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक रहे। उनकी जांच कर दवाएं दी गईं। वहीं, गंभीर रोगियों जिन्हें ब्लड प्रेशर बहुत अधिक था या फिर सांस लेने में तकलीफ थी। इसके अलावा अन्य प्रकार के गंभीर मरीजों को लक्षण देखने के बाद हायर सेंटर भेजा गया।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में 105 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। मौजूदा समय में खराश, खांसी इसके साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण, उच्च रक्तचाप, शुगर तथा जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी के द्वारा 40 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या के द्वारा 29 मरीज तथा पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक के द्वारा 36 मरीजों का इलाज हेतु निशुल्क दवाई दी।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि वर्तमान समय में मौसम का तापमान बहुत अधिक होने से लू की संभावना बढ़ी हुई है। लू से शरीर का निर्जलीकरण हो जाने के कारण शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में जिंक व ओआरएस के घोल का उपयोग करें तथा तत्काल चिकित्सीय परामर्श जरूर लें, दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें साथ ही साथ नींबू पानी, तरबूज, खरबूजा, खीरा - ककड़ी का सेवन ज्यादा करें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवाएं
ढेबरुआ। बढ़नी पीएचसी अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 86 मरीज पंहुचे। जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवाई दिया। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज आए।अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 34 मरीज, अकरहरा में 31, मोहनकोला में 21 मरीज ने इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है। संवाद
-- -
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी पर फार्मासिस्ट द्वारा देखे गए मरीज
घोसियारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी पर आरोग्य मेले पर डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण इस अस्पताल पर चिकित्सक का पद रिक्त है। इस अस्पताल पर फार्मासिस्ट द्वारा मरीज देखे जा रहे हैं। फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने बताया कि दोपहर 2:00 तक 25 मरीजों को दवा दिया गया। इस समय सर्दी, जुकाम में बुखार ,उल्टी दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सभी मरीजों को धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है और सभी को ओआरएस का घोल दिया जा रहा है। उल्टी दस्त के मरीज को लापरवाही करने पर उन्हें ड्रिप चढ़ाना पड़ रहा है। संवाद
-- -
जन आरोग्य मेला में 115 मरीजों का हुआ इलाज
बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर दो बजे तक 115 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें 53 पुरुष, 37 महिला व 25 बच्चे शामिल हैं। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार व पेट दर्द के रहे। आयुष चिकित्सक डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि मेले में बुखार, पेट दर्द, शुगर, बीपी, जोड़ो के दर्द आदि के मरीज आए। फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी व धीरज राय ने मरीजों को दवाएं दीं। संवाद