{"_id":"580f90524f1c1bc877bc33c3","slug":"franchise-needed-to-strengthen-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी स्कूल में मतदाता मेला में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। भारत एक सबसे बड़ा जनतांत्रिक देश है। इसके लिए अपने संरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। जनतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग सहर्ष करना चाहिए। प्रत्येक वयस्क के अंदर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके लिए मतदाता बनना अनिवार्य है।
यह बातें डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी के प्रांगण में आयोजित विशाल महिला मतदाता मेला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि गांव गांव बीएलओ तथा अधिकारी भेजे गए। उसके बावजूद भी मालूम पड़ा कि अधिकांश वोटर अभी भी छूट गए हैं, जिनको मतदाता सूची में जोडना आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर चायनीज झालरों और फुलझड़ियों का प्रयोग न करें, केवल स्वदेशी सामानों का प्रयोग करें।
कार्यक्रम की आयोजक प्रधानाचार्या डॉ. जया मिश्रा ने कहा कि कॉलेज की स्थाई जमीन के लिए प्रशासन से कई बार मांग की गई पर उस पर कोई अमल नहीं हो सका। उन्होंने जिलाधिकारी से विद्यालय के लिए स्थाई जमीन की मांग की। इस अवसर पर डीआईओएस सोमारू प्रधान, डीडी कृषि राजीव झा, रतनसेन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरिशंकर तिवारी समेत बांसी तहसील के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र धर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज के सभागार में मंगलवार को महिला मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन हुआ। एसडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिवपति इंटर कालेज व सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदाता मेला में मौजूद तहसीलदार मंजूर अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का मतदाता प्रतिशत कम है।
मेले के जरिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर मताधिकार का उपयोग कर सही लोगों का चयन करें। एसडीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर तक क्षेत्र के वंचित महिला व पुरुष युवा बूथ केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता बनने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मेले में कुल 150 विद्यार्थियों ने फार्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।
कार्यक्रम में नाटक, लोकगीत आदि के माध्यम से लोगों के मतदाता व मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम पीके जैन, प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. नलिनिकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. उमेश पांडेय, पूजा, सोनी, प्रिया, माया, ज्योति आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित मतदाता मेला में छात्राओं को वोटर बनने का तरीका बताया गया। जनवरी 2017 में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली सभी छात्राओं से फार्म-6 भरकर आवेदन को प्रेरित किया गया। मेला का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली छात्राएं फार्म-6 भरकर पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन करें। अपने साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी नसीम अहमद, नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार, राजस्व निरीक्षक अतीकुर्रहमान, रामदास, निसार अहमद, इरफान अली, संजय कुमार, प्रधानाचार्य विभा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं। संचालन लेखपाल रामकरन गुप्ता ने किया।