{"_id":"5ed24b7b8ebc3e909726a9fa","slug":"frad-teacher-arrested-siddharthnagar-news-gkp352970149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 30 May 2020 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher
सिद्धार्थनगर में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने के मामले में फरार चल रहे शिक्षक को सदर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। वह मूल रूप से देवरिया जिले का निवासी है।
विज्ञापन
एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक की नौकरी हासिल करने के मामले में विकास चंद तिवारी निवासी बंजरिया थाना बनकटा जनपद देवरिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह अपने स्थायी पता देवरिया जिले के लार थानाक्षेत्र के कोहरा गांव में मौजूद है। मामले को संज्ञान में लेते हुए टीम गई।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसएसआई जयप्रकाश दूबे, एसआई चंदन कुमार, रूबी दूबे शामिल रहीं।