फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four killed in farewell dispute

Siddharthnagar News: मायके गई पत्नी की विदाई के विवाद में चार की हत्या

Sun, 06 Jul 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four killed in farewell dispute
कपिलवस्तु। नेपाल के भोजपुर जिले के राम प्रसाद राय गाऊ पालिका वार्ड नंबर दो के धोत लेखनी में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार रात सनकी पति ने पत्नी ही नहीं, बल्कि सास, ससुर और साले को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। मायके गई पत्नी को घर लाने के विवाद में उसने घटना को अंजाम दिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद राय गाऊ पालिका वार्ड नंबर दो के ही धोत लेखनी एक वार्ड निवासी राजेंद्र राय क धोत लेखनी में ससुराल है। उसकी पत्नी मायके गई थी। पुलिस के अनुसार पत्नी को लाने के लिए वह ससुराल गया था। मगर पत्नी को भेजने के लिए ससुराल वाले अभी तैयार नहीं थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात उसने पुलिस को कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी कि उसकी जान जाने वाली है। उसने पत्नी और ससुराल वालों को मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो हालात देखकर दंग रही गई। वह गंभीर हाल में पड़ा था। वहीं खून से सनी चार लाशें भी वहां पड़ी थीं। पुलिस ने शव की पहचान ससुर बेल बहादुर गिरी (68), सास मंजूगिरी उम्र (45), मंजू की बेटी (राजेंद्र राय की पत्नी) और साले के रूप में की।
विज्ञापन

राजेंद्र राय ने खुद पुलिस को बताया कि उसने इस घटना में चारों लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जिला पुलिस कार्यालय भोजपुर के अनुसार, राजेंद्र ने खुद फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed