फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former MP's expulsion growing difficulties

पूर्व सांसद के निष्कासन से बढ़ रही मुश्किलें

Wed, 24 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद मो.मुकीम के निष्कासन के बाद इटवा विधानसभा क्षेत्र में बसपा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वर्षों तक बसपा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन भी इस्तीफे के दौर से जहां पार्टी अंदरखाने में हलचल बढ़ गई है, वहीं विरोधी खेमा भी चौकन्ना हो गया है।डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे मो.मुकीम की पहचान जिले के कद्दावर नेताओं में रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने इन्हें प्रभारी भी नियुक्त किया था। इसी हैसियत से वह क्षेत्र में सक्रिय रहे। इस बीच अचानक से प्रभारी बदले जाने के बाद पार्टी में कलह का दौर शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासनहीनता का हवाला देकर नेतृत्व ने पहले मो.मुकीम को पार्टी से बाहर किया तो अब तमाम कार्यकर्ताओं के स्वेच्छा से पद छोडने का क्रम शुरू हो गया है।

बुधवार को दो मौजूदा और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों के साथ करीब तीन दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया था। बुधवार को कई अन्य ने भी पार्टी की सदस्यता त्याग दी। पार्टी छोडने के पीछे उन्होंने कई तर्क भी दिए हैं। पाट्री नेतृत्व भले ही इससे बेपरवाही दिखा रही हो, मगर अंदरखाने में हलचल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed