फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former minister Dinesh Singh remembered on his death anniversary

Siddharthnagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री दिनेश सिंह

Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Former minister Dinesh Singh remembered on his death anniversary
शोहरतगढ़। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह की 15वीं पुण्यतिथि सोमवार को चिल्हिया के बगल में दिनेश नगर में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सच्चे मायने में विकास पुरुष थे। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलरामपुर जिले के विधायक राकेश यादव, विधायक सैय्यदा खातून, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव व पूर्व प्रमुख इंद्रासना त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया।
विज्ञापन

विधायक राकेश यादव ने कहा कि मंत्री रहते हुए विकास पुरुष दिनेश सिंह अपने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति कराई। पूरे जीवन काल में वह क्षेत्र की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे, इसकी चर्चा आज भी होती है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा में पहली बार विकास की गंगा दिनेश सिंह ने ही बहाई थी। कहा कि उनके पद चिह्नों पर चल कर ही समाज और क्षेत्र का भला किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed