{"_id":"6824d8456b77da9798092a1c","slug":"formation-of-training-and-counselling-cell-for-the-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-137498-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ का गठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणित विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र हित में यह प्रकोष्ठ बनाया गया है। प्रकोष्ठ के समन्वयक समाजशास्त्र विभाग के डॉक्टर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में वर्तमान में पढ़ने वाले या पूर्व छात्र-छत्राओं के लिए जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं संचालित की जा रही है। कक्षाओं का संचालन मंगलवार से शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि यूजीसी, नेट, वन डे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अब तक 150 से अधिक छात्र-छत्राओ ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्रम में बुधवार को वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिवम शुक्ला ने प्रभावी संप्रेषण पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया।