{"_id":"62dc4401fad57d214161c6cb","slug":"forgery-in-making-road-siddharthnagar-news-gkp444711989","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में बन गई सड़क और हो गया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में बन गई सड़क और हो गया भुगतान
विज्ञापन
ग्राम अकोलिहा में जांच के बाद गिरायी गयी ईंट। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों में बन गई सड़क और हो गया भुगतान
- खुनियांव विकास क्षेत्र के ग्राम अकोलिहा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। विकास क्षेत्र खुनियांव के ग्राम अकोलिहा में सीसी रोड के निर्माण कराए बिना ही केंद्रीय वित्त आयोग के खाते से धनराशि निकालने का मामला उजागर हुआ है। अब जिम्मेदारों ने ईंट गिराना शुरू कर दिया है।
अकोलिहा गांव के दक्षिण नहर से सामुदायिक शौचालय तक केंद्रीय वित्त आयोग की बजट से सीसी रोड का निर्माण होना था। कागजों में सीसी रोड का निर्माण करा दिया गया और संबंधित जेई ने विकास खंड मुख्यालय पर बैठकर सीसी रोड की नापी करके माप पुस्तिका में अंकित भी कर दिया। जिसके चलते कार्य स्थल पर कार्य हुए बिना ही 2,48,470 रुपये का भुगतान हो गया।
गांव के मुकेश, दिनेश, संतोषी, मातादीन व रमजान ने बताया कि मामले के उजागर होने पर कुछ लोग आए थे और सीसी रोड बनाने के लिये ईंट गिरवाकर गए हैं। इस संबंध में बीडीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अकोलिहा गांव में वर्ष 2020 में हुए सभी कार्यों की जांच की जाएगी। किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।