{"_id":"670c44a52ee5deeb86079f44","slug":"for-the-first-time-digital-libraries-will-be-built-in-288-gram-panchayats-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125622-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहली बार में 288 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहली बार में 288 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
-शासन के निर्देश पर चिह्नित किए जा रहे ग्राम पंचायत
-डिजीटल लाइब्रेरी बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र के 288 गांवों में सबसे पहले डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की कवायद शुरू गई है। ग्राम पंचायतों का चयन भी किया जा रहा है। लाइब्रेरी का निर्माण होने से युवाओं को पढ़ने के लिए एक नई जगह मिल जाएगी।
एक ग्राम पंचायत में चार लाख की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जानी है। दो लाख से प्रतियोगी परीक्षा की किताबें व शेष दो लाख से युवाओं को बैठकर पढ़ने के लिए कुर्सी टेबल सहित अन्य उपकरण की व्यवस्था करनी है। लाइब्रेरी में प्रमुख अखबार भी रखे जाएंगे। लाइब्रेरी में ग्रंथ के साथ इतिहास की प्रमुख किताबें भी मौजूद रहेंगी, जिसे गांव के वृद्ध लोग भी पढ़ सकेंगे। लाइब्रेरी का संचालन पंचायत भवन अथवा सीएससी सेंटर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक हाेगा।
शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार ग्राम पंचायताें को चिह्नित किया जा रहा है। पहली बार में 288 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी का संचालन किया जाएगा।
पवन कुमार, डीपीआरओ