{"_id":"69668176788a4352af04ceb2","slug":"focus-on-studying-it-is-important-to-solve-old-question-papers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151637-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पढ़ाई पर करें ध्यान केंद्रित, पुराने प्रश्नपत्रों का हल करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पढ़ाई पर करें ध्यान केंद्रित, पुराने प्रश्नपत्रों का हल करना जरूरी
विज्ञापन
.नित्यानंद।
-परीक्षा की चर्चा करें, पांच वर्ष का पेपर हल करें, इससे आसान होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जीव विज्ञान में अधिक नंबर लाने के लिए छात्रों को विषय रटने की जगह उसे गहराई से समझने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रत्येक उत्तर के साथ सही और स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है। यह परीक्षा में अच्छा नंबर दिलाएगा, जबकि पांच से 10 वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करने से परीक्षा और भी आसान हो जाती है।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के जीव विज्ञान के प्रवक्ता नित्यानंद ने बताया कि इसमें मानव हृदय, प्रजनन अंग और पौधों के विभिन्न भागों के महत्वपूर्ण डायग्राम्स शामिल हैं। छात्रों को जेनेटिक्स, रिप्रोडक्शन और बायोटेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का गहन अध्ययन धारणा विकास में सहायक होगा और अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद करेगा। जबकि पांच वर्षों का प्रश्न पत्र हल करने से 50 से 90 प्रतिशत तक प्रश्नों की समानता मिलने के चांस अधिक होते हैं, जिससे परीक्षा के दौरान प्रश्नों का उत्तर देने में आसानी होगी। कई बार वहीं प्रश्न घुमाकर आता है, जो पढ़ने वाले छात्रों को आसानी से जानकारी होने के साथ हल करने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल पर भी सबसे अधिक ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में छात्र को स्कूल की प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से अभ्यास भी करना जरूरी है। इसके अलावा, मेंडल के वंशागति नियमों को अच्छी तरह से पढ़ना और समझना परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के सटीक उत्तर देने के लिए आवश्यक है। बताया कि छात्रों को महत्वपूर्ण शब्दावली, सूत्र और प्रक्रियाओं के लिए शॉर्ट नोट्स बनाने की सलाह दी जाती है, जिससे रिवीजन आसान हो सके।