फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   flood broken of 50 years record

Siddharthnagar Flood: राप्ती ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, चहुंओर तबाही का मंजर

Sat, 15 Oct 2022 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 04:29 PM IST
सार

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बातया कि अब बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 30 सितंबर को मानसून ऋतु समाप्त होने के बाद भी मानसून की प्रदेश से पूरी तरह विदाई नहीं हुई थी। अक्तूबर के प्रथम पखवाड़े के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बंगाल की खाडी़ में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश हुई।

विज्ञापन
flood broken of 50 years record
भनवापुर क्षेत्र के बुढियाटायर गांव में लोगों के घर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

राप्ती नदी की बाढ़ ने बीते 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन पहले तीन बांधों के टूटने के कारण शुक्रवार को जिले में जलमग्न गांवों में संख्या 351 हो गई है। इनमें 182 गांव मैरुंड हैं। बाढ़ इतनी भयावह है कि प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। बूढ़ी राप्ती नदी और कूड़ा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन


बांसी में केंद्रीय जल आयोग कार्यालय 1972 में स्थापित हुआ था। दस्तावेजों के अनुसार राप्ती नदी ने शुक्रवार शाम 6 बजे अब तक का उच्चतम जलस्तर पार कर लिया। राप्ती नदी का उच्चतम जलस्तर 85.950 मीटर था, जबकि नदी की लहरें 85.970 मीटर तक पहुंच गईं। अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चहुंओर तबाही का मंजर है।
विज्ञापन


राप्ती नदी का खतरे का निशान 84.900 मीटर है, नदी एक मीटर सात सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के निशान 85.650 मीटर से दो मीटर 24 सेमी ऊपर 87.890 मीटर के निशान पर बह रही है। वहीं कूड़ा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर 83.660 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भयावह बाढ़ के असर से बृहस्पतिवार को बांसी में नगवा अशोगवा, इटवा में मदरहवा अशोगवा एवं शोहरतगढ़ में लखनापार बैदौला बांध टूट गया। इस कारण बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या डेढ़ गुनी हो गई। सबसे अधिक तबाही मैरुंड हो चुके 182 गांवों में है, जहां घरों में पानी है, सड़कों पर पानी का सैलाब है और नाव भी पर्याप्त नहीं हैं।

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 2.47 लाख आबादी बाढ़ प्रभावित हो गई है, जबकि 31 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ प्रभावित हो चुका है। शुक्रवार को बारिश बंद होने के बावजूद भी नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ रही है। बांध टूटने के बाद बूढ़ी राप्ती धीरे-धीरे घट रही है, जबकि राप्ती नदी के बांधों पर खतरा अभी टला नहीं है।

गांवों के लोग प्रशासन के भरोसे बैठने की बजाए खुद ही बांधों का रिसाव बंद करने के लिए पानी में उतरकर पसीना बहा रहे हैं। लोग रात में जागकर बांधों की रखवाली कर रहे हैं ताकि तबाही का सामना न करना पड़े। जिले में 154 नावें और 30 मोटरबोट हैं। इन्हीं संसाधनों के भरोसे जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं। सभी मैरुंड गांवों में नाव नहीं पहुंच सकी है।

मानसून गया, अब बारिश का अनुमान नहीं
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बातया कि अब बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। 30 सितंबर को मानसून ऋतु समाप्त होने के बाद भी मानसून की प्रदेश से पूरी तरह विदाई नहीं हुई थी। अक्तूबर के प्रथम पखवाड़े के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बंगाल की खाडी़ में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश हुई। 13 अक्तूबर को मौसम शुष्क होने के उपरांत 14 अक्तूबर को जनपद एवं संपूर्ण प्रदेश से मानसून विदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed