{"_id":"6a569b36044478873c0e5f0d","slug":"fln-training-for-master-trainers-begins-at-diet-bansi-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161248-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डायट बांसी में मास्टर ट्रेनर का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डायट बांसी में मास्टर ट्रेनर का एफएलएन प्रशिक्षण शुरू
Wed, 15 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरु
सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांसी में निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण की शुरुआत मंगलवार को हुई। यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी संरेखित नई पाठ्य पुस्तकों पर आधारित है। प्रशिक्षण में जिले के एआरपी, केआरपी व नवाचारी शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह सभी विकास खंड स्तर पर प्राथमिक कक्षाओं के समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण के नोडल व डायट प्रवक्ता श्रवण कुमार और सतीश कुमार धवन ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को बुनियादी साक्षरता, गणनात्मक दक्षता, अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान और एनसीईआरटी की नई पुस्तकों में एससीईआरटी की ओर से किए गए संशोधन की जानकारी दी। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में अपनाई जाने वाली शैक्षिक रणनीतियों से उन्हें अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान भाषा, गणित के कौशल विकास, गतिविधि-आधारित शिक्षण, मूल्यांकन तकनीक और बाल केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विशेषज्ञों की ओर बताई गई विधियों को स्कूलों में अपनाने पर जोर दिया गया। एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव व ट्रेनर कल्पना ने इसका संचालन किया।
इस दौरान डीसी निपुण आशीष सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, बद्रीनाथ त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अभय दीप आदि मौजूद रहे।