फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five accused arrested in Saraf murder case, three shot in encounter

Siddharthnagar News: सर्राफ हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन को मुठभेड़ में लगी गोली

Sun, 13 Apr 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in Saraf murder case, three shot in encounter
- चलती बाइक न रोकने पर हुई थी हाथापाई फिर चला दी थी गोली
विज्ञापन

- आरोपियों को गोली मारने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा क्षेत्र में हुई सर्राफ की हत्या और लूट के मामले में स्थानीय थाने की पुलिस और एसओजी की टीम से शनिवार की रात तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गौल्हौरा क्षेत्र के निबियहवा के पास हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को गोली लगी है। इनसे पूछताछ के आधार पर बाद में पुलिस टीम ने इनके दो और साथियों को भी दबोच लिया। वहीं आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी पर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें सड़क पर गोली मांगने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
पुलिस लाइंस में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि 11 अप्रैल की रात गोल्हौरा क्षेत्र के सराफा व्यवसायी प्रभंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और जेवरात लूट लिए गए थे। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया कि एसओ गोल्हौरा बृजेश सिंह और एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र के निबियहवा-कोल्हुई मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति से आते दिखे। रोकने पर बाइक घुमाकर भागे लेकिन बाइक बेकाबू हो जाने से गिर गए। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। एक गोली थानाध्यक्ष गोल्हौरा की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, वह बच गए।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में तीनों को गोली लग गई और उन्हें दबोच लिया गया। इनकी पहचान संतीश गौड़ निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा, रोहन चौहान निवासी अजगरा और कृष्णा उर्फ किशन निवासी जिम्हरिया थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। इनसे पूछताछ के आधार पर राजू शर्मा और कन्हैया श्रीवास्तव निवासी गोल्हौरा को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed