फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire in three shops, goods worth lakhs burnt

तीन दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जले

Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fire in three shops, goods worth lakhs burnt
तीन दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बढ़या। गोल्हौरा पुलिस की मेहनत से सोमवार रात टिकुईंया चौराहे पर कई दुकानें जलने से बच गईं। देर रात चेकिंग कर रहे एसओ गोल्हौरा ने चौराहे पर दुकान में लगी आग को दमकल की मदद से बुझवाई। इस घटना में तीन दुकान से लाखों के सामान जलकर नष्ट हो गए।
क्षेत्र के टिकुईंया चौराहे पर नौसाद की कपड़े की दुकान, सुनील की जूते-चप्पल की दुकान है। उनके बगल में ही मुईद की कास्मेटिक की दुकान है। तीनों लोग अलग-अलग गांवों के हैं। शाम को दुकान बंद करके वे घर चले गए। बताया जा रहा है कि रविवार रात दुकानों में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। रात डेढ़ बजे क्षेत्र का भ्रमण करके लौट रहे एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने धुआं उठता हुआ देखा। उसके बाद पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर आग लगी थी।
विज्ञापन

बाहर से दुकान का शटर बंद होने के कारण उन्होंने किसी तरह से ताला तोड़वाया। फिर पुलिस कर्मियों की मदद से पहले खुद चौराहे पर लगे हैंडपंप से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की। उसी बीच फायर सर्विस को सूचना दी। तब तक दुकानदार भी पहुंच गए। आसपास के लोग और दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पकड़े की दुकान में तो कुछ सामान बचा लिया गया, लेकिन जूते-चप्पल की दुकान में बड़ा नुकसान हुआ। दुकानदारों के मुताबिक, लाखों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा ने बताया कि शार्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed