{"_id":"5db47c9a8ebc3e93dd490aa4","slug":"fire-in-a-shop-siddharthnagar-news-gkp327057254","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बांसी के मंगल बाजार में कपडे की दुकान में आग को बुझाते नगरवासी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-70
कपड़े की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
बांसी कोतवाली के मंगलवार बाजार में हुई घटना
बांसी पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर मिला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। नगर के मंगल बाजार में भीड़ भाड़ व घनी बस्ती में स्थित एक कपड़े की दुकान के ऊपरी हिस्से में शनिवार को आग लग जाने पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को काबू में करने में नगर के युवाओं सहित कोतवाली पुलिस के प्रयास की नगर में काफी सराहना हो रही है।
छोटी दीपावली का पर्व होने के कारण शनिवार को मंगल बाजार में सुबह से ही बड़ी रौनक थी। सुबह से ही सभी दुकानें सजी हुई थीं। फुटपाथ पर भी लाई, गट्टा, मिठाई, मूर्ति आदि की दुकान लगी थी। इसी बीच साढ़े बारह बजे दिन में अचानक गुरुनानक क्लाथ की दुकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में काफी संख्या में नगर के युवा व कोतवाली की पुलिस पहुंचकर आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिए। बाल्टी व पाइप के माध्यम से तीसरी मंजिल पर पानी पहुंचाने में लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने के एक घंटे बाद दमकल पहुंचा तब जाकर पूरी तरह से काबू पाया गया और लोगों ने राहत की सांस ली। आग दुकान के ऊपरी हिस्से के गोदाम में लगी थी, जिसमें रखा सामान, रजाई, गद्दा व कंबल जल गया और काफी नुकसान हुआ है। लोगों का मनना है की आग शार्ट- सर्किट से लगी। दुकान के स्वामी सरदार गुरमीत सिंह का कहना है कि नुकसान का कोई आकलन नहीं किया है। आग बुझाने में जिन भी लोगों ने सहयोग किया। मैं उनका आभारी हूं। मेरा परिवार सुरक्षित बच गया। यह ईश्वर की कृपा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, सीओ नईम खान मंसूरी, नपा अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ध्रुव चंद्र जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस कर्मियों की बहादुरी से बुझी आग
बांसी। इस आगलगी की घटना को काबू करने में कोतवाली पुलिस की बहादुरी की नगर में लोग सराहना कर रहे हैं। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, एसआई शशांक सिंह, एसआई जीवन तिवारी, एसआई शेष नाथ यादव, कांस्टेबल इमामुद्दीन, रमेश यादव आग की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। वे तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग को काबू में करने का प्रयास शुरू कर दिए। इनको आगे बढ़ते देखकर नगर के सौ के आसपास युवा सहयोग में लग गए। जिसका परिणाम था कि आग दमकल आने तक आगे नहीं बढ़ पाई और दमकल के पहुंचने के बाद आग को काबू में कर लिया गया।
विज्ञापन
फायर स्टेशन की कसक
बांसी। जिले की सबसे पुरानी तहसील मुख्यालय व नगर होने के बावजूद यहां फायर स्टेशन न होने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। नगर निवासी प्रमोद अग्रहरि, अनुराग श्रीवास्तव, सभासद फूलचंद भारती सहित कई व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यहां फायर स्टेशन होता तो दमकल को आने में एक घंटा नहीं लगता। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाता ।