{"_id":"67e04bc8f1f6a399d600301c","slug":"fire-broke-out-in-the-enclosure-due-to-short-circuit-three-animals-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134557-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से बाड़े में लगी आग, तीन पशु जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से बाड़े में लगी आग, तीन पशु जले
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बगहवा गांव में छप्पर की घारी में आग लगने से जला सामान। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बगहवा गांव में रविवार दोपहर बाद बिजली शाॅर्ट-सर्किट से छप्पर की घारी में आग लगने से तीन पशु जल गए। छप्पर की घारी जलकर राख हो गई और उसमें रखा सामान भी जल गया।
गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर खुनुवां चौकी इंचार्ज सर्वेश यादव ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में मदद की। आग से घारी के दक्षिण स्थित पूर्व प्रधान मधुर श्याम गिरी का घर भी काफी प्रभावित हो गया।
घर के फाटक, दरवाजे, रोशनदान व घर में कपड़े बिस्तर आदि जल गए, जिससे उन्हें भी काफी क्षति हुई।
घटना की सूचना पर लेखपाल शिल्पी गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लेकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति दिलाने का पीड़ितों को आश्वासन दिया।