फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out in shop due to short circuit, goods destroyed

Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान नष्ट

Wed, 29 Jan 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in shop due to short circuit, goods destroyed
ककरहवा कस्बा में स्थित कपड़े की दुकान में आग लगने के बाद मौजूद पुलिस। संवाद
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र ककरहवा कस्बा में स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। ककरहवा चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी नकदी सहित सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

ककरहवा कस्बा स्थित एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण नकदी के साथ कीमती सामान राख हो गया। सूचना मिलते ही मोहाना थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ककरहवा कस्बे में संजना टेक्सटाइल्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। भगवान दास ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनकी कपड़े की दुकान में आग लग गई है। जब तक वे दुकान पहुंचे तब तक दुकान में रखा सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाॅर्ट-सर्किट से आग लगी थी, जिससे 60 हजार रुपये सहित कपड़ा, पंखा, बैटरी, इन्वर्टर जल गया। संवादस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed