{"_id":"6a398427d69c2f2cc90b92e4","slug":"fire-breaks-out-in-shop-goods-destroyed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160210-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुकान में लगी आग सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुकान में लगी आग सामान जलकर नष्ट
Tue, 23 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में स्थित एक बेकर्स की दुकान में आग लगने के कारण हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, ककरहवा कस्बा निवासी सिद्धार्थ अग्रहरि की दुकान में रविवार की देर शाम अचानक शाॅर्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग से दुकान में मौजूद किसी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन