{"_id":"69a7000308eaeba205009ddd","slug":"fir-lodged-against-nine-people-including-husband-siddharthnagar-news-c-7-gkp1056-1247039-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पति समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरवा जंगल की निवासी कनीज फातमा के साथ सिद्धार्थनगर जनपद क्षेत्र के ससुरालियों द्वारा अत्याचार करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर नौतनवा पुलिस ने पति जुबैर अहमद, ससुर तुफैल अहमद, सास अमीना खातून, ननद रहीमुननिशा व बुशरा खातून, देवर सुहैल, सुफियान व उस्मान अहमद और जावेद अहमद के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता के पिता महबूब अहमद निवासी ग्राम बैरवा जंगल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी लड़की कनीज फातमा का निकाह 12 मई 2025 को जुबैर अहमद निवासी बेलौहा बाजार (बेलवा लगुनही) थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के साथ किया था। ससुराल वालों की मांग पर काफी दान-दहेज भी दिया। बावजूद इसके अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा बेटी को आए दिन प्रताड़ित कर मारा-पीटा जाता रहा।
3 सितंबर 2025 को ससुरालियों ने लड़की को मारपीट कर नौ लाख रुपये का गहने अपने पास रख उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 18 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे बेटी के ससुराल पक्ष से तमाम लोग मेरे घर आए और प्राथमिकी दर्ज हो जाने के संदेह में भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इस पर मेरी लड़की ने घर पर किसी के न होने की बात कहकर उन्हें जाने को कहा तो आरोपी घर में घुस गए। बेटी को मारते-पीटते हुए धमकी दिया और सामान में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद महबूब अहमद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद