{"_id":"6677376d05a7a8c102084c84","slug":"fill-raincoats-and-gaps-of-dams-soon-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119505-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधों के रेनकट व गैप जल्द भराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधों के रेनकट व गैप जल्द भराएं : डीएम
Sun, 23 Jun 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी पर बिजौरा, गंगापुर, खंता बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बांध में रेटकट, गैप भरवाने का निर्देश दिया। बंधों पर लगाए गए बोल्डर को देखा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्य बचे हुए है उन्हें शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर एसडीएम डुमरियागंज संजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश राय, एई घनश्याम पांडेय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन