{"_id":"6530159359b9467772034d56","slug":"fighting-with-kotedar-brother-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6752-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटेदार के भाई ने कार्डधारक से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटेदार के भाई ने कार्डधारक से की हाथापाई
Wed, 18 Oct 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के हसवापार के टोला मुडार खुर्द गांव में सरकारी राशन की दुकान पर कोटेदार के भाई और कार्डधारक के बीच बुधवार को राशन कटौती के लिए हाथापाई हो गई। आरोप है कि राशन कटौती से मना करने पर कोटेदार के भाई ने कार्डधारक लाल बहादुर से हाथापाई की। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। पीड़ित कार्डधारक लाल बहादुर ने तहसील प्रशासन एवं पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसवापार के टोला मुडार खुर्द निवासी लाल बहादुर ने बुधवार को सरकारी राशन की दुकान पर नियुक्त कोटेदार रामकुमार के यहां गोनहा चौराहे पर सुबह आठ बजे राशन लेने गया था। लाल बहादुर को 35 किलो राशन मिलता है। लेकिन कोटेदार का भाई लाल बहादुर को 35 की जगह 32 किलो राशन तौलकर देने लगा। इस पर लाल बहादुर ने आपत्ति जताते हुए कटौती न करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कोटेदार और कार्डधारक के बीच झड़प होने लगी और मामला बढ़ गया। कोटेदार के भाई कुंजबिहारी परिवार सहित कार्डधारक की पिटाई करने लगा। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मौके पर हलका दरोगा को भेजकर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।