फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers do horticulture, the government will help

बागवानी करें किसान, सरकार भी करेगी मदद

Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers do horticulture, the government will help
बागवानी करें किसान, सरकार करेगी मदद
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग और उद्यान विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों की मदद कर रही है। किसान अपनी जमीन पर अपनी इच्छा के अनुसार के पौधे लगा सकते हैं। जिस के रख-रखाव के लिए उन्हें मनरेगा की ओर से मजदूरी भी दी जाएगी। इतना ही नहीं समय-समय पर किसानों को कीटनाशक भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत किसान अपने खेतों के मेड़ पर पौधे लगा सकेंगे। जिसकी देखरेख के लिए मनरेगा द्वारा उन्हें तीन साल तक मजदूरी भी दी जाएगी। पौधों को बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें समय-समय पर दवाएं भी निशुल्क मुहैया करवाई जाएंगी। किसान अपनी रुचि के अनुसार फलदार, छायादार या औषधीय पौधे लगा सकेंगे। बड़े पैमाने पर बागवानी के इच्छुक लोग जिला उद्यान विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत बागवानी पर आम, अमरूद, केला, पपीता पर प्रति हेक्टेयर की दर से 40 से 50 प्रतिशत अनुदान मिलता है। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि आम, अमरूद, केला और पपीता की बागवानी करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर की दर से 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। जल्द ही शासन द्वारा इस योजना में लक्ष्य दिए जाने की उम्मीद है। बागवानी के इच्छुक लोग कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 प्रकार के लाभार्थियों की है श्रेणी
बीडीओ डुमरियागंज सुशील अग्रहरी ने बताया कि मनरेगा के तहत अपने निजी जमीन पर पौधरोपण करने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले। महिला प्रधान वाले कुटुंब, पीएम आवास के लाभार्थी, लघु सीमांत किसान सहित 13 प्रकार के लाभार्थियों की श्रेणी निर्धारित है। इच्छुक लोग ब्लॉक कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से अनुदान की व्यवस्था
आम : एक हेक्टेयर के क्षेत्रफल में आम की बागवानी करने पर पहले साल 7650 रुपये और दूसरे व तीसरे साल 2550 रुपये जिला उद्यान विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा।
अमरूद : एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में अमरूद की बागवानी करने वाले किसानों को पहले साल 11502 रुपये और दूसरे व तीसरे साल 3450 रुपये जिला उद्यान विभाग की ओर से अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
पपीता : एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में पपीते की बागवानी करने वाले किसानों को एक बार में ही 23200 रुपये जिला उद्यान विभाग की ओर से अनुदान के तौर पर दिया जाएगा।

केला : एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की बागवानी करने वाले किसानों को जिला उद्यान विभाग द्वारा पहले साल 30738 रुपये और दूसरे साल 10247 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed