फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmer interests are being ignored: Dr. Nirmal

प्रदेश सरकार कर रही किसान हितो की अनदेखी- डॉ निर्मल

Thu, 18 Feb 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmer interests are being ignored: Dr. Nirmal
किसान हितों की हो रही अनदेखी : डॉ. निर्मल
विज्ञापन

इटवा के मझौवा चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में बोले सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। प्रदेश सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। आज किसान अपनी उपज की बिक्री के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। यह बातें सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल नहीं कही। वह बृहस्पतिवार को इटवा के मझौवा चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर ऐसे लोगों का धान खरीदा गया, जिनके पास उपज के सापेक्ष खेत ही नहीं हैं। किसानों के साथ होने वाले अन्याय को हम सपाई बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। यही कारण है कि आज किसान, मजदूर, सपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसानों की लड़ाई लड़ने के कारण सरकार हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पर सपाई उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। नुक्कड़ सभा को सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, रामकुमार यादव, बेचई यादव, जमील सिद्दीकी, कन्हैया कनौजिया, उदयभान तिवारी, सत्यनारायण यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान बहरैची प्रसाद, पारस विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed