फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake fertilizer factory busted

Siddharthnagar News: नकली खाद की फैक्टरी का भंडाफोड़

Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer factory busted
बर्डुपर नं0 10 टोला सूर्यकुड़िया में ​स्थित फैक्ट्री में बरामद अबैध खाद। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 10 के टोला सूर्यकुड़िया में नकली जैविक और रासायनिक खाद की फैक्टरी पकड़ी गई है।
बृहस्पतिवार रात मोहाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में डिब्बा बंद खाद और कई प्रकार के पैकेट में खाद के साथ खाद बनाने की सामग्री बरामद की। फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर संचालक को कोर्ट भेज दिया। आशंका जताई की जा रही है कि सीमावर्ती क्षेत्र में नकली खाद खपाई जा रही थी। कारण कि यह स्थान नेपाल सीमा से लगभग 10-12 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कांत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एसओ मोहाना अनूप कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि बर्डपुर नंबर 10 टोला सूर्यकुड़िया गांव में एक मकान में नकली जैविक व रासायनिक खाद बनाई जा रही है। बड़े पैमाने पर कच्चे माल का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से नकली जैविक व रासायनिक खाद का धंधा किया जाता है। इस सूचना पर जिला कृषि अधिकारी मो.मुज्जमिल भी पहुंच गए। टीम के साथ मकान और गोदाम पर छापा मारा गया। वहां पर नकली खाद की फैक्टरी व गोदाम पाया गया।

संचालक रामकेवल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ काम करने वाला बांसी का रहने वाला श्रीराम फरार हो गया। दोनों के खिलाफ नकली खाद बनाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed